Unordered List

Welcome to my website The Educational Campus. Always stay connected with "The Educational Campus" for the best educational contents. Thanks for visiting.

कक्षा सप्तम हिंदी पाठ 8 अमीर खुसरो // शब्दार्थ एवं प्रश्नोत्तर

 

 कक्षा सप्तम हिंदी पाठ 8 'अमीर खुसरो' // शब्दार्थ एवं प्रश्नोत्तर
'अमीर खुसरो'
- कैलाश चंद्र भाटिया
कक्षा सप्तम हिंदी पाठ 8 अमीर खुसरो शब्दार्थ एवं प्रश्नोत्तर,अमीर खुसरो - कैलाश चंद्र भाटिया,खुसरो के गुरु कौन थे,खुसरो ने किस वाद्ययंत्र का आविष्कार किया,



1. इन शब्दों के अर्थ लिखें:- 

प्रतिष्ठा = सम्मान 

अवसर = मौका 

खंडन = विरोध करना 

देहांत = मृत्यु 

विरासत = उत्तराधिकार 

तख्त = राज सिंहासन

निषेध = वर्जित

षड्यंत्र = साजिश

संकलित = एकत्रित 

पतन = गिरावट 

अर्पित = अर्पण किया हुआ 

प्रतिभा = असाधारण प्रखरता वाली बुद्धि

आजीविका = जीवन यापन का साधन 

सहिष्णुता = सहने की शक्ति 

संपत्ति = धन दौलत

विलासिता = सुखभोग 

मजार = समाधि मकबरा 

प्रशंसक = सराहना करने वाला 

मानवता = मानव होने का गुण 

आविष्कार = नई चीज बनाना 

कमाई = काम के बदले में प्राप्त रकम 

2) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें:-

क) खुसरो के गुरु कौन थे? खुसरो ने उनके संबंध में क्या कहा?

उत्तर- खुसरो के गुरु प्रसिद्ध सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया थे। खुसरो ने अपने गुरु के संबंध में कहा कि वह ऐसे शहंशाह हैं, जिनका न कोई तख्त है, न ताज, फिर भी बादशाहों को उनके पैरों की धूल की आवश्यकता है।

ख) खुसरो का अधिकांश समय कहाँ बीता? उन्होंने किस- किस राजवंश का उत्थान और पतन देखा?

उत्तर- खुसरो का अधिकांश समय राज दरबारों में बीता। उन्होंने गुलाम, खिलजी और तुगलक राजवंश का उत्थान और पतन देखा।

ग) खुसरो के चरित्र की प्रमुख विशेषताएँ बताइए?

उत्तर- खुसरो के चरित्र की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

i) खुसरो में देश प्रेम कूट-कट कर भरा था। 

ii) वे एक महान साहित्यकार एवं गायक थे ।

iii) उनमें किसी प्रकार के धार्मिक रूढ़िवादिता नहीं थी।

iv) वे सितार एवं तबले के आविष्कारक थे ।

v) उनका सादा जीवन था ।

vi) उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से भाईचारे, प्रेम और सहिष्णुता का संदेश दिया ।

vii) वे राज दरबार में रहकर भी विलासिता से सदा दूर रहें।

viii) वह मेहनत की कमाई पर जोर देते थे।

ix) वे सभी धर्मों का आदर करते थे ।

x) उन्हें अपने भारतीय होने पर गर्व था।

घ) खुसरो ने भारत का गुणगान किन शब्दों में किया है?

उत्तर- खुसरो ने अपनी एक रचना में भारत का गुणगान करते हुए लिखा है कि भारत संसार के दूसरे देशों से श्रेष्ठ है। यहाँ ज्ञान- भंडार, संगीत, यहाँ के फल- फूल, पशु-पक्षी आदि इस देश को महान बनाते हैं। प्राकृतिक दृश्यों के कारण यह देश स्वर्ग से भी बढ़कर है।

ङ) जनश्रुति के अनुसार खुसरो ने किस वाद्ययंत्र का आविष्कार किया?

उत्तर- जनश्रुति के अनुसार खुसरो ने तबला और सितार का आविष्कार किया। 

च) अपने गुरु की मृत्यु की खबर सुनकर खुसरो ने क्या किया?

उत्तर- अपने गुरु की मृत्यु की खबर सुनकर खुसरो के हृदय को इतना आघात लगा कि उन्होंने अपने कपड़े फाड़ डाले, मुँह पर राख मल ली और अपने पीर की समाधि पर जाकर रोते हुए अपना दोहा पढ़ने लगे- 

"गोरी सोवे सेज पर, मुख पर डाले केस।

चल खुसरो घर आपने रैन भई चहुँ देस।।

छ) आपके विचार से गुरु और शिष्य का रिश्ता कैसा होना चाहिए?

उत्तर- गुरु और शिष्य का संबंध अपने आपमें अद्वितीय एवं पूजनीय है। इसलिए गुरु -शिष्य के रिश्ते को निभाने के लिए उसमें इतनी प्रगाढ़ता होनी चाहिए कि एक अच्छा गुरु पाकर न केवल एक शिष्य बल्कि एक अच्छा शिष्य पाकर एक गुरु भी स्वयं को कृतज्ञ समझे। यह संवाद अपने आप में अनूठा है क्योंकि इस रिश्ते में सीखता शिष्य है और परीक्षा गुरु की होती है, शिष्य से हारने में भी जीत गुरु की होती है। यह बंधन है ऐसा है जिसमें बंधकर शिष्य सदा के लिए मुक्त हो जाता है।


भाषा संदर्भ:-

1) इन शब्दों के विलोम शब्द लिखें:-

क) उत्थान - पतन

ख) स्त्री - पुरुष

ग) असहिष्णुता - सहिष्णुता

घ) बच्चा - बूढ़ा

ङ) अधम - उत्तम

च)अमीर - गरीब 

छ) पशु - मानव 

__________******__________

Post a Comment

0 Comments