Unordered List

Welcome to my website The Educational Campus. Always stay connected with "The Educational Campus" for the best educational contents. Thanks for visiting.

कक्षा पंचम विज्ञान अध्याय 2.1 भोजन खराब कब होता है/ प्रश्नोत्तर

कक्षा पंचम       विज्ञान 

इकाई 2 आहार 

अध्याय 2.1 

भोजन खराब कब होता है? (प्रश्नोत्तर)



1) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें।

क) संतुलित आहार क्या है?

उत्तर- जिस भोजन में हमारे लिए आवश्यक सभी पोषक तत्वों एवं रुक्षांश पर्याप्त पर्याप्त मात्रा में रहता है,  उस भोजन को संतुलित आहार कहते हैं।

ख) जल हमारे शरीर के लिए आवश्यक क्यों है?

उत्तर- जल हमारे पाचन तंत्र में भोजन को पचाने तथा अवशोषण एवं स्वांगीकरण में सहायता करता है। रक्त परिसंचरण एवं अपशिष्ट तरल पदार्थों को उत्सर्जन करने में सहायता करता है। साथ ही शरीर में होने वाले रासायनिक क्रियाओं को भी संतुलन करता है। इसलिए जल हमारे शरीर के लिए आवश्यक है।

ग) भोजन खराब होने के विभिन्न कारणों का वर्णन करें।

उत्तर- भोजन खराब होने का कारण सूक्ष्मजीव वैक्टीरिया (जीवाणु) तथा कवक आदि होते हैं । जब भोज्य पदार्थ में नमी तथा गर्मी होता है तो उसमें यह सूक्ष्मजीव पनप कर भोजन को खराब कर देते हैं।

घ) दाँत आवश्यक क्यों है? दाँत के प्रकारों का वर्णन करें।

उत्तर- दाँत हमारे चेहरे को आकार प्रदान करने तथा भोजन को ग्रहण कर पाचन के लिए महीन बनाने के लिए चबाने हेतु आवश्यक होता है। 

दाँत के प्रकार:-

i) क्रंतक या कर्तनक ii) भेदक  iii) अग्र चर्वणक iv) चर्वणक

क्रंतक भोजन को काटने तथा ग्रहण करने में सहायक होता है। भेदक भोजन को चीरने - फाड़ने का कार्य करता है। अग्र चर्वणक और चर्वणक  भोजन को महीन बनाते हैं।

ङ) मरासमस तथा क्वासिऑरकर से प्रभावित बीमारी के लक्षण क्या है?

उत्तर- मरासमस तथा क्वासिऑरकर का बीमारी प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट की कमी से होती है। इस बीमारी के लक्षण:-

 यह प्राय बच्चों में होता है। वृद्धि रुक जाती है। चमड़ी पर झुर्रियाँ पड़ जाती है ।अक्सर डायरिया (दस्त) से ग्रसित होता है।

च) जीभ के कार्यों का वर्णन करें।

उत्तर- जीभ भोजन के स्वाद का पहचान करता है। भोजन को चबाते समय उसे फटकने (चलाने) का कार्य करता है। भोजन को गीला करता है तथा भोजन को ग्रास नली में भेजने या निगलने में सहायता करता है।

छ) क्या भूख और बीमारी के बीच संबंध है?

उत्तर- हाँ, क्योंकि भूख से हमारे शरीर को भोजन में स्थित पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं। इनके अभाव से हमारे शरीर में भिन्न-भिन्न प्रकार की बीमारियाँ हो जाती हैं।

ज) अभाव जन्य रोग एवं कुपोषण के बीच अंतर स्पष्ट करें?

उत्तर- अभाव जन्य रोग- हमारे भोजन में पोषक तत्वों के अभाव से होने वाले रोगों को अभाव जन्य रोग कहते हैं।

कुपोषण- कुपोषण एक स्थिति है जो उचित पोषक तत्व के अभाव के कारण होती है।

2. निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही( ‌✔) या गलत(✖ ) का चिन्ह लगाएँ।

 क) लौह ✔ / आयोडीन✖ हिमोग्लोबिन निर्माण के लिए आवश्यक है।

ख) विटामिन 'ई'✖ / विटामिन 'के' ✔रक्त को थक्का होने में मदद करता है।

ग) भोजन नली ✔/ आमाशय✖ इसोफेगस कहलाता है।

घ) माल्टोज✖ / ग्लूकोज✔ भोजन का सर्व साधारण रूप है जिसकी जरूरत शरीर को होती है।

ङ) ठोस मल मलद्वार ✔/ आमाशय✖ से बाहर निकलता है।

च) क्रंतक ✖/ भेदक✔ भोजन को चीरने में मदद करता है।

3. एक शब्द में उत्तर दें-

क) पाचन क्रिया यहां प्रारंभ होती है।   -- मुख

ख) पाचन क्रिया का यहां अंत होता है। -- छोटी आँत

4. सही उत्तर के सामने (✔) का चिन्ह और गलत उत्तर के सामने (✖)का चिन्ह लगाइए:-

क) सभी जीव अपने भोजन के लिए पौधों पर निर्भर रहते हैं।✔

ख) चंद्रमा ऊर्जा का मुख्य स्रोत है।✖

ग) सभी आहार श्रृंखला पौधे से शुरू होती है।✔

घ) पौधे विषमपोषी कहलाते हैं।✖

ङ) एक से अधिक आहार जाल आपस में मिलकर आहार श्रृंखला बनाते हैं।✔

5. मिलान करें:-

क) शाकाहारी   --- v) बकरी

ख) मांसाहारी    --- i) बाघ

ग) सर्वाहारी    --- ii) कौआ

घ) परजीवी   ---  iii) मच्छर

ङ) अपघटक   --- iv) जीवाणु

6. निम्नलिखित के दो दो उदाहरण दें-

क) पर्णरहित पौधे -- शैवाल, लाइकेन

ख) मांसाहारी पौधे -- यूरिकुलैरिया, पिंगिकुला

ग) शाकाहारी  -- गाय, बकरी

घ) मांसाहारी -- शेर, बाघ

ङ) मुर्दाखोर  -- कौआ, लकड़बग्घा

7. सही उत्तर में ( ✔ )निशान लगाएँ :-

क) बकरी शाकाहारी प्राणी है।

अ) सर्वाहारी ब) मांसाहारी स) शाकाहारी✅

ख) अरे पादप स्वपोषी कहलाते हैं।

अ) विषमपोषी ब) स्वपोषी✅ स) शाकाहारी

ग) लकड़बग्घा एक मुर्दाखोर है।

अ) मुर्दाखोर✅ ब) कीटभक्षी स) शाकाहारी

घ) मनुष्य एक सर्वाहारी जीव है।

अ) मांसाहारी ब) सर्वाहारी ✅स) शाकाहारी




Post a Comment

0 Comments