Unordered List

Welcome to my website The Educational Campus. Always stay connected with "The Educational Campus" for the best educational contents. Thanks for visiting.

कक्षा 6 हिंदी पाठ 8 बूढ़ा बैल और सियार// प्रश्नोत्तर

 कक्षा 6 हिंदी पाठ 8 बूढ़ा बैल और सियार// प्रश्नोत्तर

बूढ़ा बैल और सियार

कक्षा 6 हिंदी पाठ 8 बूढ़ा बैल और सियार// प्रश्नोत्तर, हिंदी पाठ 8 का प्रश्न उत्तर, बूढ़ा बैल और सियार पाठ का प्रश्न उत्तर, बूढ़ा बैल और सियार की कहानी


शब्दार्थ:-

बंदोबस्त = इंतजाम

घनिष्ठ = निकट का समीप का 

निर्भय = भयरहित 

आकलन = अनुमान

बदहवास = व्याकुल 

नुकसान = हानि

उत्तर लिखें:-

1) "जब बैल बूढ़ा हो गया तो उसका मालिक उसे जंगल में छोड़ आया।" क्या किसान को ऐसा करना चाहिए था? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।

उत्तर- नहीं, किसान को ऐसा नहीं करना चाहिए था क्योंकि उस बैल ने पूरी जिंदगी किसान के खेतों में काम किया। उसकी मदद की थी। अंत समय में उसे जंगल में छोड़ आना अच्छी बात नहीं है। उसे घर पर रखना चाहिए था।

2) बैल ने गुफा को अपने लिए उपयुक्त क्यों समझा?

उत्तर- बैल ने गुफा को अपने लिए उपयुक्त इसलिए समझा क्योंकि वह स्थान चारे, पानी एवं सुरक्षा की दृष्टि से काफी अच्छा था।

3) जंगल में बैल का सबसे घनिष्ठ कौन बन गया?

उत्तर- जंगल में बैल का सबसे घनिष्ठ सियार बन गया।

4) शेर को अपनी तरफ आता देखकर भी बैल क्यों नहीं डरा?

उत्तर- बैल समझदार था। वह धैर्यवान था। उसमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा था। इसलिए शेर को अपनी तरफ आता देखकर भी नहीं डरा एवं चतुराई पूर्वक युक्ति निकाला।

5) शेर को भगाने के लिए बैल ने क्या किया?

उत्तर- शेर को भगाने के लिए बैल ने आत्मविश्वास के साथ गुफा की तरफ मुँह करके बोला- "अरी भाग्यवान! तैयार रहो, आज हमारे बच्चों के लिए बहुत ही अच्छा भोजन मिला है। एक शेर इसी तरफ आ रहा है। शोर मत मचाना- चुप रहना, नहीं तो वह भाग जाएगा। जैसे ही वह मेरे पास आएगा, मैं उसे अपने सींगों से मार डालूँगा। बैल की यह बात सुनकर शेर डर गया और भाग गया क्योंकि उसे बैल अधिक खतरनाक प्राणी लगने लगा। 

6) सियार ने शेर को क्या समझाया?

उत्तर- सियार में शेर को समझाया कि महाराज जिससे आप डर रहे हैं वह बैल है,  आपके खाने की चीज है। खतरनाक जीव नहीं है। आप अपनी पूँछ मेरी पूँछ के साथ बाँध लीजिए और चलिए उसके पास।  देखिए वो आपसे कैसे डर जाएगा। तब आप उसे मारकर आहार बना लेना।

7) बैल ने शेर को दूसरी बार कैसे भगाया?

उत्तर- बैल ने शेर को दूसरी बार भगाते हुए कहा- "ओ सियार! मैंने तुझे दो शेर लाने को कहा था और तू एक ही लेकर आ रहा है इससे तो मेरे बच्चों का भी पेट नहीं भरेगा।" इतना सुनते ही शेर तेजी से उल्टे पाँव दौड़ पड़ा। 

_______*****_______


Post a Comment

0 Comments