Unordered List

Welcome to my website The Educational Campus. Always stay connected with "The Educational Campus" for the best educational contents. Thanks for visiting.

Class 4 Science Path 1.1 sambandh/ Complete Notes

 Class 4 Science Path 1.1 sambandh/ Complete Notes

कक्षा चतुर्थ विज्ञान पाठ 1.1 'संबंध' का प्रश्नोत्तर



1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

क) परिवार में नये सदस्य किस प्रकार जुड़े हैं?

उत्तर- जब किसी परिवार के पुरुष सदस्य का विवाह किसी स्त्री से होता है तो वह स्त्री पुरुष के परिवार में आ जाती है।  इसी प्रकार परिवार में नये सदस्य जुड़ते हैं।

ख) प्रजनन किसे कहते हैं?

उत्तर- अपनी ही जाति के नए सदस्यों की उत्पत्ति की क्रिया को प्रजनन कहते हैं।

ग) स्तनधारी जीव किसे कहते हैं?

उत्तर- जो जीव शिशुओं को जन्म देते हैं और अपना स्तनपान कराते हैं, उन्हें स्तनधारी जीव कहते हैं।

घ) परिवारों का मिलना -जुलना क्यों आवश्यक है ?

उत्तर- परिवारों का मिलना- जुलना इसलिए आवश्यक है क्योंकि परिवार के सदस्यों की एकजुटता से सदस्यों के बीच निकटता बढ़ती है, जो आपसी सहयोग, धैर्य, एवं सहनशीलता को बढ़ाती है।

ङ) अपनी पुरानी पीढ़ी से आप क्या शिक्षा पाते हैं?

उत्तर- अपनी पुरानी पीढ़ी से हम निम्नलिखित शिक्षा प्राप्त हैं-

i) जरूरतमंदों को सहयोग करना।

ii) अपने जिम्मेदारी को पूरा करना।

iii) अच्छा श्रोता बनना।

iv) दूसरों के तर्क का सम्मान करना आदि।

2. सही कथन पर सत्य(स) और गलत कथन पर असत्य(अ) का चिन्ह लगाएँ।

क) परिवार के सभी सदस्य सिर्फ खुशियों में ही मिलते जुलते हैं। (अ)

ख) हम लोगों को विकलांग की मदद करनी चाहिए।  (स) 

ग) गूंगे ब्रेल लिपि का प्रयोग करते हैं।  (अ)

घ) अंधे लोग चिन्ह प्रणाली का प्रयोग करते हैं।  (अ)

ङ) गोद लेना एकता अवैधानिक प्रक्रिया है।  (अ)

3. रिक्त स्थानों को भरें-

क) आँख, कान, नाक, जीव एवं त्वचा यह पांच ज्ञानेंद्रियाँ हैं।

ख) गूंगे लोग चिन्ह की भाषा समझते हैं। 

ग) गोद लेने वाले दंपति दत्तक कहे जाते हैं।

घ) आपकी माँ विवाह के बाद अपने पिता के घर छोड़कर आपके पिता के घर चली जाती है।

ङ) अपने ही जाति के नए सदस्यों की उत्पत्ति प्रजनन कहलाती हैं।

क्रिया - कलाप

1. अपने परिवार का वंश वृक्ष अपनी उत्तर पुस्तिका में तैयार करें। (इसे स्वयं करें)

2. दिए गए नवजातों के जनक के नाम लिखें।

बछड़ा- गाय 

प्यूपा- तितली 

निम्फ - तिलचट्टा 

किड -बकरी 

टैडपोल -मेंढक 

चिक- मुर्गी 

काइट- बिल्ली

Post a Comment

0 Comments