Unordered List

Welcome to my website The Educational Campus. Always stay connected with "The Educational Campus" for the best educational contents. Thanks for visiting.

विशेषण और उसके भेद// परिभाषा उदाहरण सहित

  विशेषण और उसके भेद: परिभाषा उदाहरण सहित




1) विशेषण किसे कहते हैं उदाहरण के साथ लिखिए।

उत्तर- जिन शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता का पता चलता है, उसे विशेषण कहत हैं। 

जैसे- अच्छा, काला, लंबा, सुंदर आदि ।

2) विशेषण के कितने भेद हैं?

उत्तर- विशेषण के चार भेद हैं-

क) गुणवाचक विशेषण

ख) संख्यावाचक विशेषण

ग) परिमाणवाचक विशेषण

घ) सार्वनामिक विशेषण

3) गुणवाचक विशेषण का परिभाषा क्या है? उदाहरण के साथ लिखें।

उत्तर- जो शब्द संज्ञा के गुण- दोष, स्वभाव, रंग, आकार, प्रकार बताते हों, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं।

जैसे - मोटा कुत्ता भौंक रहा है। लड्डू मीठा है। घर नया है।

4) संख्यावाचक विशेषण किसे कहा जाता है? उदाहरण दें।

उत्तर- जिसमें किसी व्यक्ति या वस्तु की संख्या का बोध हो, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं।

जैसे-  चार बच्चें खेल रहेे हैं । ग्यारह खिलाड़ी मैदान में हैं। 

5) परिमाणवाचक विशेषण किसे कहा जाता है? उदाहरण दें।

उत्तर- जिससे किसी वस्तु के माप- तौल का पता चले, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

जैसे- पाँच किलो चावल, तीन क्विंटल अनाज,  दस लीटर तेल,

6) सार्वनामिक विशेषण किसे कहा जाता है? उदाहरण के साथ लिखें।

उत्तर- जो सर्वनाम विशेषण की तरह संज्ञा की विशेषता प्रकट करते हैं, उसे सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।

जैसे- वह आदमी चला गया। कोई आम चख लो। ऐसा घर बनवाना है।

7) प्रविशेषण किसे कहते हैं? उदाहरण के साथ लिखिए।

उत्तर- जो शब्द विशेषण की विशेषता बताए उसे प्रविशेषण कहते हैं।

जैसे- राधा बहुत लंबी है। 

यहाँ राधा लंबी है, पर बहुत। अतः यहाँ बहुत प्रविशेषण है। 

संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना

1) 'ई' लगाकर संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना

संज्ञा - विशेषण 

पंजाब - पंजाबी 

खुश - खुशी 

गुजरात - गुजराती 

गुलाब - गुलाबी

2) 'ईय' लगाकर संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना

संज्ञा - विशेषण 

भारत - भारतीय 

आदर - आदरणीय 

राष्ट्र - राष्ट्रीय 

प्रांत - प्रांतीय

3) 'इत' लगाकर संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना

संज्ञा - विशेषण 

नियम - नियमित 

अंक - अंकित 

सम्मान - सम्मानित 

सुगंध - सुगंधित 

प्रचार - प्रचारित 

आधार - आधारित

4) 'इक' लगाकर संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना

संज्ञा - विशेषण 

दिन - दैनिक 

मास - मासिक 

वर्ष - वार्षिक 

शरीर - शारीरिक

5) 'ईला' लगाकर संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना

संज्ञा - विशेषण

रस - रसीला 

शर्म- शर्मीला  

चमक - चमकीला 

भड़क - भड़कीला

6) 'लु' लगाकर संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना

संज्ञा - विशेषण 

कृपा - कृपालु 

दया - दयालु 

7) 'वती' लगाकर संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना

संज्ञा - विशेषण 

रूप - रूपवती 

पुत्र - पुत्रवती

8) 'ईन' लगाकर संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना

संज्ञा - विशेषण 

रंग - रंगीन 

नमक - नमकीन 

हिंदी के तद्धित प्रत्यय- ई, ईला, आऊ, आलू, हा, नाक, इया, आर लगाकर भी संज्ञा से विशेषण बनाया जाता है।

जैसे-

कागज - कागजी; काँटा - कँटीला; कमाई - कमाऊ; 

खतरा - खतरनाक; लँगोट - लंगोटिया; रतन - रतनार; 

दया - दयालु; तेल - तेलहा

_______***_______


संज्ञा और उसके भेद

सर्वनाम और उसके भेद

Post a Comment

0 Comments