Unordered List

Welcome to my website The Educational Campus. Always stay connected with "The Educational Campus" for the best educational contents. Thanks for visiting.

कक्षा 4 विज्ञान अध्याय 1.2 /कार्य एवं खेल / प्रश्नोत्तर

Class 4 Science Chapter 1.2/ Karya Avam Khel/ Work and Play

कार्य एवं खेल



1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखें।

क) हमें भोजन की जरूरत क्यों पड़ती है?

उत्तर- भोजन हमें ऊर्जा देता है, जिससे हमारा विकास होता है। इसलिए हमें भोजन की जरूरत पड़ती है।

ख) अपने शरीर एवं दिमाग में ताजगी कैसे महसूस होती है?

उत्तर- हमारे शरीर एवं दिमाग में ताजगी का महसूस मनोरंजन जैसे- पढ़ना, खेलना, गीत सुनना आदि से होता है।

ग) स्वच्छ खेल किसे कहते हैं?

उत्तर- ऐसा खेल जिसमें खेल के नियमों का पालन होता हो, उसे स्वच्छ खेल कहते हैं।

घ) स्वच्छ खेल से आप किस प्रकार के जीवन कौशल सीखते हैं?

उत्तर- स्वच्छ खेल के हम अनुशासन, धैर्य, सहनशीलता एवं इमानदारी आदि सीखते हैं।

ङ) अपने देश में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पर्व के नाम लिखें।

उत्तर- हमारे देश में तीन राष्ट्रीय पर्व मनाये जाते हैं-

       (i) गणतंत्र दिवस (26 जनवरी)

       (ii) स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)

       (iii) गांधी जयंती (2 अक्टूबर)

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

क) तीव्र ध्वनि एवं पटाखों का प्रयोग प्रतिबंधित हैं।

ख) जन्मदिन, विवाह आदि हमारे पारिवारिक कार्यक्रम हैं।

ग) खेलकूद सिर्फ निर्धारित की गई कालांश में होनी चाहिए।

घ) खेलकूद हमेशा निर्धारित नीति में होनी चाहिए।

ङ) विद्यालय में हमलोग फुटबॉल मैदान में खेलते हैं।

3. सत्य कथन के लिए 'स' और असत्य कथन के लिए 'अ' लिखें।

क) फुटबॉल एक अंतः खेल है। 'अ'

ख) इमानदारी, अनुशासन एवं सहनशीलता खेल से सीखे जाते हैं। 'स'

ग) हमलोगों को काम छोड़कर खेलकूद नहीं करना चाहिए। 'स'

घ) दुर्गा पूजा एक पारिवारिक त्यौहार है। 'स'

ङ) पर्व-त्यौहार हमारे अकेलेपन को खत्म करते हैं। 'स'

__________________________




Post a Comment

0 Comments