Unordered List

Welcome to my website The Educational Campus. Always stay connected with "The Educational Campus" for the best educational contents. Thanks for visiting.

सप्ताह के 7 दिनों के नाम कैसे पड़े

 सप्ताह के 7 दिनों के नाम कैसे पड़े? 



आप लोग जानते हैं कि 1 महीना में 4 सप्ताह होते हैं और प्रत्येक सप्ताह में 7 दिन होते हैं। सप्ताह के प्रत्येक दिन पर सूर्य और चंद्रमा के साथ-साथ सौर्यमंडल के नौ ग्रहों के स्वामियों में से क्रमशः पहले सात का राज चलता है। जैसे- 

1. रविवार पर रवि यानी सूर्य का राज चलता है।

2. सोमवार पर सोम यानी चंद्रमा का राज चलता है।

3. मंगलवार पर मंगल का राज चलता है।

4. बुधवार पर बुध का राज चलता है।

5. गुरुवार पर गुरु यानी बृहस्पति का राज चलता है।

6. शुक्रवार पर शुक्र का राज चलता है।

7 शनिवार पर शनि का राज चलता है।

अंतिम दो राहु और केतु क्रमशः मंगलवार और शनिवार के साथ संबंध बनाते हैं।

यहां एक बात समझने वाली है कि पश्चिमी सभ्यता में दिन की शुरुआत मध्यरात्रि से होती है और वैदिक दिन की शुरुआत सूर्योदय से होती है। सप्ताह के प्रत्येक दिन के क्रियाकलाप उसके स्वामी के प्रभाव से प्रभावित होते हैं और व्यक्ति के जीवन में उसी के अनुरूप फलदायी होती है। जैसे चंद्रमा दिमाग और गुरु धार्मिक क्रियाकलाप का कारक होता है। इस वार में इनसे संबंधित कार्य करना व्यक्ति के पक्ष में जाता है । सप्ताह के दिनों के नाम ग्रहों की संज्ञाओं के आधार पर रखे गए हैं ,अर्थात जो नाम ग्रहों के हैं, वही नाम इन दिनों के भी हैं । जैसे-

सूर्य के दिन का नाम रविवार, आदित्यवार, अर्कवार , भानुवार आदि।

शनि के दिन का नाम शनिवार, सौरिवार आदि।

संस्कृत में या अन्य किसी भी भाषा में साप्ताहिक दिनों के नाम 7 ग्रहों के नाम पर ही मिलते हैं। संस्कृत में ग्रह के नाम के आगे वार या वासर या कोई और पर्यायवाची शब्द रख दिया जाता है।

1. रविवार- रविवार सप्ताह का पहला दिन है। यह शनिवार के बाद और सोमवार के पहले आता है। यह रवि से आया है जिसका अर्थ सूर्य होता है। रविवार की छुट्टी का प्रारंभ सन 1843 ईस्वी में हुई थी। इसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में काम कर रहे लोगों को मानसिक रूप से आराम प्रदान करना है।

2. सोमवार- सोमवार सप्ताह का दूसरा दिन है। यह रविवार के बाद और मंगलवार के पहले आता है। रविवार को छुट्टी के बाद सरकारी या गैर सरकारी कार्यालयों में इसी दिन से काम फिर से शुरू होता है। इसका नामकरण चंद्रमा यानी सोम से हुआ है।

3. मंगलवार- मंगलवार सप्ताह का तीसरा दिन है यह सोमवार के बाद और बुधवार के पहले आता है। इसका नामकरण मंगल ग्रह से हुआ है।

4. बुधवार- यह सप्ताह का चौथा दिन है। यहां मंगलवार के बाद और गुरुवार के पहले आता है। इसका नामकरण बुध ग्रह से हुआ है। किसी मान्यता के आधार पर यह माना जाता है इसका नामकरण भगवान बुद्ध के नाम से हुआ है। सौर्य मंडल के एक ग्रह का नाम बुध है।

5. गुरुवार- गुरुवार सप्ताह का पांचवा दिन है । यह बुधवार के बाद और शुक्रवार के पहले आता है। गुरुवार को बृहस्पतिवार के नाम से भी जाना जाता है। वृहस्पति ग्रहों में सबसे बड़ा तथा देवताओं के गुरु हैं। इसलिए इसे गुरुवार के नाम से जाना जाता है।

6. शुक्रवार- शुक्रवार सप्ताह का छठा दिन है । यह गुरुवार के बाद और शनिवार के पहले आता है। इसका नामकरण शुक्र ग्रह से हुआ है।

7. शनिवार- शनिवार सप्ताह का सातवां और अंतिम दिन है। यह शुक्रवार के बाद और रविवार के पहले आता है । इसका नामकरण शनि ग्रह से हुआ है। कई कार्यालयों में इस  दिन पर पूर्ण या अर्ध अवकाश रहता है। 

Post a Comment

0 Comments