Unordered List

Welcome to my website The Educational Campus. Always stay connected with "The Educational Campus" for the best educational contents. Thanks for visiting.

सर्वनाम और उसके भेद : परिभाषा उदाहरण सहित

 सर्वनाम और उसके भेद: परिभाषा उदाहरण सहित



1) सर्वनाम किसे कहते हैं उदाहरण के साथ लिखिए।

उत्तर- संज्ञा शब्दों के बदले जो शब्द आता है, उसे सर्वनाम कहते हैं।

जैसे- वह, तुम, आप, यह, आदि ।

2) सर्वनाम के कितने भेद हैं?

उत्तर- सर्वनाम के छः भेद हैं-

क) पुरुषवाचक सर्वनाम 

ख) निश्चयवाचक सर्वनाम 

ग) अनिश्चयवाचक सर्वनाम

घ) संबंधवाचक सर्वनाम 

ङ) प्रश्नवाचक सर्वनाम 

च) निजवाचक सर्वनाम

3) पुरुषवाचक सर्वनाम का परिभाषा क्या है? ये कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर- जो सर्वनाम बोलने वाले, सुनने वाले या जिसके बारे में कुछ कहा जाए, उसका बोध कराता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।

पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा इस प्रकार भी दी जाती है- "पुरुषवाचक सर्वनाम उसे कहा जाता है, जो पुरुष (स्त्रीलिंग और पुल्लिंग) के नाम के बदले आए।

पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं -

क) उत्तम पुरुष ख) मध्यम पुरुष ग) अन्य पुरुष

4) उत्तम पुरुष किसे कहा जाता है? उदाहरण दें।

उत्तर- कहने या बोलने वाले को उत्तम पुरुष कहा जाता है।

जैसे- मैं, मैंने, हम, हमने, हमलोग। मैं मेला जा रहा हूं । मैंने खाना खा लिया है। हम खाना बना रहे हैं।

5) मध्यम पुरुष किसे कहा जाता है? उदाहरण दें।

उत्तर- सुनने वाले को मध्यम पुरुष कहते हैं।

जैसे- तू ,तुम, तुमलोग, आप, आपलोग। तुम बाजार कब जा रहे हो? तू किधर से आ रहा है? आप विद्यालय जा रहे हैं।

6) अन्य पुरुष किसे कहा जाता है? उदाहरण के साथ लिखें।

उत्तर- जिसके विषय में कहा जाए उसे अन्य पुरुष कहते हैं।

जैसे- ये, वे, वह, उन्होंने, उनलोगों ने। ये मेरे अपने हैं। वे आपके बड़े भाई हैं ।उन्होंने आपकी सहायता की।

7) निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण बताएं।

उत्तर- ऐसे शब्द, जो किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध कराता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- यह, वह। वह राजू है। यह काली गाय है।

8) अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण के साथ लिखें।

उत्तर- जिस सर्वनाम शब्द से किसी व्यक्ति, वस्तु या कार्य की अनिश्चितता प्रकट हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- कोई, कुछ। कोई आया होगा ।उसने कुछ नहीं खाया।

9) संबंधवाचक सर्वनाम परिभाषा क्या है? उदाहरण भी दे।

उत्तर- जिस सर्वनाम शब्द से संज्ञा या सर्वनाम शब्द का संबंध सूचित हो उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं जैसे- जितना- उतना, जो -वह। तुम जितनी मेहनत करोगे, तुम्हें उतना ही फल मिलेगा। जितना गुड़ डालोगे, उतना ही मीठा होगा। जो गा रही है, वह सीता की बेटी है।

10) प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण के साथ लिखें।

उत्तर- जिन शब्दों का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- क्या , कौन, क्यों आदि। क्या खाओगे? कौन आ रहा है?

11) निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित बताएं।

उत्तर- जिससे स्वयं या निज का बोध हो, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।

जैसे- आप भला तो जग भला । मैं स्वयं ही यह काम कर लूंगा।

संज्ञा और उसके भेद


Post a Comment

0 Comments